Home News Posts उत्तराखंड धामी ने किया चिन्यालीसौंड़ में जनसम्पर्क अभियान

धामी ने किया चिन्यालीसौंड़ में जनसम्पर्क अभियान

0
744

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचे और वहंा उन्होने जनसम्पर्क अभियान शुरू किया।
बता दें कि उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चिन्यालीसौड़ शहर की समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा है। चिन्यालीसौड़ का बीते पांच वर्षों में काफी विस्तार हुआ, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि नगर में वर्तमान में करीब पांच हजार मतदाता हैं। यमुनोत्री व गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां सीजन में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भी खूब भीड़ रहती है। शहर की सबसे बड़ी समस्या यहां फायर सर्विस का नहीं होना बताया जाता है। आग लगने पर घटना होने पर करीब एक घंटे बाद उत्तरकाशी से फायर सर्विस यहंा पहुचती है। इसके अलावा चिन्यालीसौड़ के सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय बनाने का प्रस्ताव शासन में लंबे समय से लम्बित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here