भाजपा तो सीट के लिए सेना पर भी राजनीति करती हैः सुरजेवाला

0
400

पीएम हर साल कार बदल सकते हैं तो सैनिको पर एक कार की पाबंदी क्यों?

देहरादून। अपनी राजनीति और वोट के लिए भाजपा सेना के शौर्य व कार्यवाहियों को भी अपनी उपलब्धियां बताती है। यह आरोप आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह सुरजेवाला ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाये।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है। सेना के हित के लिए काम कर ने वाली भाजपा भले ही कुछ भी दावे क्यों ना करे लेकिन अब तक सैन्य कल्याण मदों में कितना बजट स्वीकृत किया और वास्तव में दिया कितना इसका उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता स्वंय को सबसे बडा राष्ट्र भक्त साबित करने के लिए कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेना देश की होती है किसी दल की नहीं होती है। लेकिन भाजपा के शासनकाल में एक नयी परम्परा शुरू हुई है। सेना द्वारा दुश्मन देशों के खिलाफ की गयी कार्यवाही अब सरकार और भाजपा की उपलब्धियों के लिए गिनायी जाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनाओं के लिए क्या किया है। सीएसडी की कैटीनों से सैनिकों को जो सुविधा थी उसे भाजपा सरकार ने सीमित कर दिया। दस हजार से अधिक का सामान वह नहीं खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने फौज में रहने वालों को अपने कार्यकाल में एक ही कार खरीदने की अनुमति दी है कोई भी दूसरी कार नहीं खरीद सकता है। वह भी 1800 सीसी से अधिक बढी नहीं खरीद सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों पर यह प्रतिबंध क्यों है। प्रधानमंत्री पर यह प्रतिबंध क्यों नही है। प्रधानमंत्री सात साल में पांच कार बदल सकते हैं और 84 लाख की कार खरीद सकते है। हमारे देश के सैनिक अपने कार्यकाल में छोटी सी कार ही क्यों खरीद सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रभक्ति और सेना के कल्याण की बात ढोल में पोल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति झूठ का पुलिंदा है अब जनता भाजपा का सच जान चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here