देहरादून। बीते कल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा उत्तराखंड में सरकार बनने पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 से कम रखने की घोषणा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है।
पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कांग्रेस ने अब तक किसी भी कांग्रेस शासित राज्य में ऐसा क्यों नहीं किया। अगर कांग्रेस 500 से कम में सिलेंडर देने की बात कर रही है तो पहले उन राज्यों में ऐसा करके दिखाएं जहां उसकी सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणाएं कांग्रेस लोगों को भ्रमित करने के लिए ही कर रही है। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने किसी भी राज्य के चुनावी घोषणा पत्र में 500 से कम कीमत में सिलेंडर मुहैया कराने की बात नहीं कही है।