संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, हालत गम्भीर

0
550

हरिद्वार। नारसन के मुंडलाना गांव में कल देर रात घर के बाहर गये युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सनसनी फैल गयी। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात नारसन के मुंडलाना गांव में घर से बाहर जा रहे युवक को गोली लगने से हड़कम्प मच गया। देर रात गोली की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत ंिचताजनक बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोली किसने मारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि नारसन के मुंडलाना गांव निवासी हसीन पुत्र जब्बार मजदूरी कर अपने परिवार के साथ शांत जिन्दगी बिता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह देर रात किसी काम से घर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसे किसी ने गोली मार दी, गोली किसने और क्यों मारी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। गोली की आवाज सुनकर व हसीन की की चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी और उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहंा उसकी हालत चितांजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here