Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh यूपी में अब वन पर्यावरण और जन्तु उघान मंत्री दारा सिंह चौहान...

यूपी में अब वन पर्यावरण और जन्तु उघान मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

0
1154

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में वन पर्यावरण और जन्तु उघान मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा भेज दिया है।
दारा सिंह चौहान ने अपने इस्तीफे में बताया कि सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रैवये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ हो रहे खिलवाड़ के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा कि इन सभी बातों से आहत होकर वो उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here