Home News Posts उत्तराखंड दिन दहाड़े किसान को गोली मारकर हत्यारे फरार, जांच में जुटी पुलिस

दिन दहाड़े किसान को गोली मारकर हत्यारे फरार, जांच में जुटी पुलिस

0
1070

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में आज दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद हत्यारें भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी है। हत्या का कारण जमीन को लेकर पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लक्सर थाना क्षेत्र के बालावाली ग्राम निवासी ऋषिपाल पुत्र काला आज दोपहर अपने टै्रक्टर में सवार होकर डीजल लेने आए थे। इस दौरान जब वह बाजार में कुछ देर के लिए रूके तो कुड़ी भगवानपुर तिराहे के समीप पीछे से आए बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया उसमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर उन्हें गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही पीछे से आ रहे हैं ऋषिपाल के भतीजे ने मामले की जानकारी पुलिस व परिजनों को दे दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिन दहाड़े गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होनेे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन की पुरानी रंजिश के चलते ऋषिपाल की हत्या हुई है। वही संबंध में सीईओ लक्सर बीएस चौहान का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here