13 वर्षो से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

0
695

देहरादून। हत्या के मामले में जमानत पर छूटने के बाद 13 वर्षो से फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनय क्षेत्री हत्याकंाड में साथियों सहित नेहरूकालोनी पुलिस द्वारा पूर्व में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।बता दें कि 2008 में नेहरूकालोनी थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा विनय क्षेत्री नामक एक व्यक्ति की उसके घर में ही घुसकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या केे इस आरोपी मेें पश्चिमी यूपी के कुछ बदमाश गिरफ्तार किये गये थे। जिसमें सुमित पुत्र गोपाल निवासी मुजफ्फरनगर भी शामिल था। इस मामले मेें उसे 2008 में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, जो जमानत पर रिहा होने के बाद से फरार चल रहा था। सत्र न्यायालय सुमित के खिलाफ पूर्व में भी कई गैर जमानती वारंट जारी किये गये थेे किंतु आरोपी लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था व अपने पते बदल रहा था। हत्यारोपी सुमित के खिलाफ एक बार फिर वर्तमान में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना नेहरूकालोनी पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद हत्यारोपी सुमित को मुजफ्फरनगर स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here