Home News Posts उत्तराखंड विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का सचिवालय कूच

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का सचिवालय कूच

0
27

देहरादून। एसीपी की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया। जिनको बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।
आज यहां एसीपी की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए जहां से उन्होंने एसीपी (पदोन्नत वेतनमान) बहाली सयुक्त मोर्चा के बैनर तले सचिवालय के लिए कूच किया। जब वह सचिवालय के करीब पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि एसीपी (पदोन्नत व ेतनमान बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड के द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए पूरे सेवाकाल में 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा के उपरोन्त 03 पदोन्नत वेतनमान दिये जाने की मांग पूर्व में की जा रही है। संयुक्त मोर्चा द्वारा उत्तराखण्ड सरकार/शासन स्तर पर समय—समय पर सम्पन्न विभिन्न बैठकों में यक मांग प्रमुखता से उठाई जाती रही है किन्तु अभी तक इस दिशा मेें कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि एसीपी (पदोन्नत वेतनमान) बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड के सदस्य जो प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत है के कुल कार्यरत कार्मिकों में से 15 प्रतिशत सदस्यों को पूरे सेवाकाल में प्रथम पदोन्नति तथा लगभग 5 प्रतिशत सदस्यों को द्वितीय पदोन्नति मिल जाती है, शेष कार्मिक लगभग 30 से 35 वर्ष की सेवा के उपरान्त एक भी पदोन्नति प्राप्त किये बिना ही सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं जो कि एसीपी (पदोन्नत वेतनमान) बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड के सदस्यों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पांचवे वेतन आयोग तक राज्य कर्मचारियों को समयमान वेतनमान की सुविधा के अन्तर्गत 8 एवं 19 वर्ष की सेवा पर एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि तथा 14 व 24 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान की सुविधा अनुमान्य की जाती थी एवं छठवें वेतन आयोग की अनुमान्यता लागू होने पर उत्तराखण्ड के राज्य कर्मियों को एसीपी के अन्तर्गत 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान के रूप में प्रदान किया जाता रहा है, किन्तु उक्त सुविधा सातवें वेतनमान के अन्तर्गत एक जनवरी 2027 से समाप्त करते हुए 10, 20 एवं 30 वर्ष की सेवा पर मात्र अगले स्तर का ग्रेडवेतन अनुमान्य किया जा रहा है। पदोन्नत वेतनमान बहाली हेतु चार नवम्बर 2026 को एसीपी बहाली संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ शीघ्र एक बैठक कर प्रकरण पर सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की गयी है।
उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों को 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान अनुमान्य होना है वे अधिकांशत न्यायपंचायत विकास खण्ड स्तर एवं तकनीकी स्तर के कार्मिक है तथा इनकी पदोन्नति के अवसर बहुत कम है व अधिकतर कार्मिक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान दिये जाने पर इनको मात्र एक वेतन वृद्धि का ही लाभ प्राप्त होगा तथा सरकार पर अत्यन्त अल्प वित्तीय भार पडने की सम्भावना है। जिसके बाद उन्होने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here