Home राष्ट्रीय Haryana रोहतक में चार युवकों की गोली मारकर हत्या

रोहतक में चार युवकों की गोली मारकर हत्या

0
13

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में देर रात गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित मिलन ढाबे पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। उस समय ढाबे पर कुछ युवक खाना खा रहे थे, जिन्हें बदमाशों ने निशाना बनाया। अचानक हुई गोलीबारी से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक को हमलावरों ने दौड़ाकर गोली मार दी। इस घटना में कुल चार युवकों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही खाने की टेबल पर मौत हो गई। वहीं, चौथा युवक जान बचाकर भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और उसे भी गोली मार दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी रिंकू, विनित और गंजू और बेरी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी कुछ देर तक हथियार लहराते हुए मौके पर घूमते रहे और फिर फरार हो गए। पुलिस इस घटना को भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच चल रही गैंगवार से जोड़कर जांच कर रही है। इसके अलावा, डीघल गांव में हाल ही में हुए एक युवक के मर्डर से भी इस वारदात के तार जुड़ने की आशंका है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर और एसपी गौरव राजपुरोहित समेत कई वरिष्ठ अधिकारी आधी रात को मौके पर पहुंचे। सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here