Home News Posts उत्तराखंड अंकिता केस में सुरेश राठौर का 24 नवंबर को होगा नार्काे टेस्ट

अंकिता केस में सुरेश राठौर का 24 नवंबर को होगा नार्काे टेस्ट

0
23
  • सीबीआई के सामने खुलेंगे कई राज?

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के नार्काे टेस्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है। राठौर नार्काे टेस्ट कराने के लिए गुजरात के गांधीनगर रवाना हो गए हैं। उनका नार्काे टेस्ट 24 नवंबर को निर्धारित है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अंकिता को न्याय दिलाने और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए वह सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
गांधीनगर रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने बयान जारी कर बताया कि उन्हें सीबीआई की ओर से नोटिस मिल चुका है। जांच एजेंसी के सामने अपना पक्ष रखने और निर्धारित प्रक्रिया में शामिल होने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जांच में हर संभव सहयोग करेंगे। दरअसल, अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए कुछ कथित ऑडियो के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया था। इन ऑडियो को लेकर दावा किया गया था कि इनमें सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत है। बातचीत में अंकिता प्रकरण से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र होने का दावा किया गया था। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मच गई थी। इस पूरे प्रकरण को लेकर हरिद्वार और देहरादून में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसके बाद सीबीआई ने जांच के दायरे में जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की। इससे पहले सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंचकर सुरेश राठौर से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, उर्मिला सनावर ने भी देहरादून में जांच एजेंसी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के बीच उत्तराखंड सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। अब जांच एजेंसी की ओर से सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के नार्काे टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। ऐसे में 24 नवंबर को गांधीनगर में होने वाले सुरेश राठौर के नार्काे टेस्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here