Home News Posts उत्तराखंड कार नदी में गिरी, 4 लोेगों की मौत

कार नदी में गिरी, 4 लोेगों की मौत

0
30
  • एक गंभीर घायल, दो लापता, तलाश जारी

उत्तरकाशी। सड़क हादसे मेें आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा चार लोगों की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर आपदा स्वंय सेवक व पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चितंाजनक बनी हुई है। वहीं हादसे में दो लोग लापता बताये जा रहे है जिनकी तलाश जारी है। कार सवार यात्री गुजरात के थे जिनकी चालक सहित संख्या 7 बतायी जा रही है।
मामला गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास का है। यहंा आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद 4 लोगों के शव गाड़ी के किनारे पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही आपदा स्वयं सेवक राजेश रावत एवं स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और नदी में गिरे घायल एवं शवों को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंची और शवों की शिनाख्त का प्रयास किये। जिनकी पहचान श्रीमती पटेल अशोकबेन(49 वर्ष) निवासी 2दक फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात, सुश्री रुतिका अशोकभाई पटेल(19 वर्ष) निवासी 2 फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारग, सूरत सिटी, गुजरात, घनश्याम भाई सरवालिया(32 वर्ष) निवासी गुजरात व सुरेन्द्र सिंह निवासी हरिद्वार(चालक)के रूप में की गयी है। वहीं घायल हुए युवक का नाम पटेल वेदान्त अशोकभाई(17 वर्ष), निवासी 2दक फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात बताया गया है। लापता लोगोें के नाम श्रीमती पटेल सुधा बेन अशोकभाई(45 वर्ष), निवासी 2 फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी, गुजरात व श्रीमती पटेल किरनबेन विशालभाई(34 वर्ष), सरवालियाना चौरा पासे सायला, सुरेन्द्ररा नगर, गुजरात बताया गया है जिनकी तलाश जारी है। ं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here