Home News Posts उत्तराखंड इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूका

इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूका

0
27
  • एसआईआर रद्द करने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा संयुक्त ज्ञापन

देहरादून। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। साथ ही एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संयुक्त ज्ञापन पे्रषित किया गया।
आज यहां कांग्रेस, एसएफआई, सीपीआई सहित इंडिया गठबंधन के दलों के कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने वोट बचाओ, देश बचाओं रैली निकाली। रैली परेड ग्राउंड से कनक चौक, ओरियन्ट चौक होते हुए घंटाघर पहुंची जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर उनका कहना था कि एसआईआर को लेकर राज्य के निर्वाचन अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत की गयी लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होेंने कहा कि संवधिान का अनुच्छेद 326 नागरिकों को मतदान सूची से नाम हटाकर इस अधिकार को प्रभावित किया जा रहा है। इस दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए ऐलान किया गया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबन्धन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि उधम सिंह नगर में 1,86,315, देहरादून में 1,82,016, हरिद्वार में 1,30,964, नैनीताल में 67,588, अल्मोड़ा में 50,887, पौड़ी गढ़वाल में 47,692, टिहरी गढ़वाल में 40,615, पिथौरागढ़ में 25,295, चमोली में 19,616, उत्तरकाशी में 17,772, चंपावत में 15,654, रुद्रप्रयाग में 9,159 और बागेश्वर में 8,240 मतदाताओं के नाम काटे गए है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकंात धस्माना, सीपीआई (एम) के सचिव मंडल लेखराज, गरिमा दसौनी, सुजाता पाल, जसविंदर सिंह गोगी, डा. अजीत चोपड़ा, श्ौलेंद्र सिंह, नितिन बांैठियाल, शिव प्रसाद देवली, समर भंडारी, इंद्रेश मैखूरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here