Home News Posts उत्तराखंड ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

0
48
  • रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस शिनाख्त में जुटी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
बताया गया कि युवक अपर रोड की ओर से रेलवे ट्रैक पार कर ब्रह्मपुरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। युवक की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन के लिए फुटओवर ब्रिज की मांग उठाते हुए हंगामा किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करना लंबे समय से जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों के मुताबिक, यहां फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक युवक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किराये पर रहता था। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here