Home News Posts उत्तराखंड कार शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा—तफरी

कार शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा—तफरी

0
25

देहरादून। सुभाष नगर स्थित बीएम हुंडई शोरूम में आज सुबह करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा—तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम से उठती आग की लपटों के साथ आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारण और संपत्ति के नुकसान का पूरा आकलन सामने नहीं आया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और मौके के निरीक्षण के बाद ही नुकसान की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों और आपदा से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here