Home News Posts उत्तराखंड प्रेमनगर थाना प्रभारी पर दम्पत्ति के साथ मारपीट का आरोप

प्रेमनगर थाना प्रभारी पर दम्पत्ति के साथ मारपीट का आरोप

0
34
  • न्यायालय ने दिये थानाध्यक्ष सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश

देहरादून। न्यायालय ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये गये।
आज यहां प्रवीन सेमवाल व उसकी पत्नी रिचा सेमवाल के अधिवक्ता दीपक मेनवाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर के द्वारा प्रवीन सेमवाल व उसकी पत्नी रिचा को जबरन गाडी में बैठाकर थाना ले जाया गया तथा उनपर आरोप लगाया कि उन्होंने किसी यशपाल तंवर के बीस लाख रूपये देने हैं तथा थाने में ही जबरन प्रवीन सेमवाल से जबरन लिखित में रूपये देने की बात स्वीकार करायी गयी। नौ अप्रैल से दस अप्रैल तक प्रवीन सेमवाल को थाने में रखकर उसके साथ मारपीट की गयी जब उसकी गृभवति पत्नी उसको छुडाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। उनका साफ आरोप था कि पुलिस ने दो दिन तक उनको थाने में रखकर जमकर मारपीट की गयी तथा उनसे जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर लिखवाकर उनके खिलाफ पुलिस ने अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कर न्यायलय में पेश किया गया। न्यायालय में प्रवीन के अधिवक्ता दीपक मेनवाल ने प्रार्थना पत्र देकर उसको जमानत पर रिहा कराया गया। न्यायालय ने नरेश राठौर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजपत्रित अधिकारी से मामले की जांच के आदेश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here