Home News Posts उत्तराखंड मामूली बात पर बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार...

मामूली बात पर बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर की हत्या

0
26

हरिद्वार। चंडी घाट बस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। चंडी घाट बस्ती में 6० वर्षीय प्यारे अपने छोटे बेटे के साथ रात का खाना बना रहे थे। उसी दौरान किसी काम को लेकर प्यारे की अपने बड़े बेटे प्रकाश (27 वर्ष) से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके प्रकाश ने पिता प्यारे के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्यारे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा आज सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here