Home News Posts उत्तराखंड मुस्कुराइए आप दून में हैं!

मुस्कुराइए आप दून में हैं!

0
30
  • अस्पताल गये दम्पत्ति का वाहन यातायात पुलिस ने उठाया, हंगामा

देहरादून। दून की यातायात पुलिस काफी तेज होती दिखायी दे रही है। अस्पताल गये दम्पत्ति की कार टो कर आफिस ले आये। दम्पत्ति ने जमकर हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार एक दम्पत्ति अस्पताल गये और उन्होंने अपने वाहन को नियमानुसार सफेद लाईन के अन्दर खडा किया था। लेकिन जब वह बाहर आये तो अपने वाहन को वहां न पाकर काफी परेशान हुए। आसपास के लोगों ने उनको बताया कि उनके वाहन को यातायात पुलिस टो कर ले गयी है। जिसके बाद दम्पत्ति ने यातायात कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाया। जिसके बाद वहां पर भीड एकत्रित हो गयी। समाचार लिखे जाने का समस्या का हल क्या हुआ इसका पता नहीं लग सका। इसी लिए कहते हैं मुस्करायें आप देहरादून में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here