Home News Posts उत्तराखंड ट्रक की चपेट में आकर 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत!

ट्रक की चपेट में आकर 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत!

0
33

हरिद्वार। सड़क हादसे मेंं आज सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्र्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।
सड़क हादसे का यह मामला आज सुबह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह चौक के पास द्वारकाधीश मंदिर के निकट घटित हुआ है। यहंा एक बुजुर्ग की स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कामेश्वर प्रसाद त्यागी (84 वर्ष), पुत्र सागवा सिंह त्यागी, निवासी दीनदयाल, भगवती हॉस्पिटल के पास, रुड़की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह वह अपनी स्कूटी से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। जैसे ही वह ईदगाह चौक के पास पहुंचे, उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अब मौके से फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here