Home ताजा ख़बर तमिलनाडु में नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां दी जाएंगी!

तमिलनाडु में नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां दी जाएंगी!

0
24

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोर्ट सेंट जॉर्ज से अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया और अपनी सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं के बारे में बताया, जो सामाजिक कल्याण, पारदर्शिता और सुशासन पर केंद्रित हैं। उनके भाषण की मुख्य बात राज्य भर में नवजात बच्चों के लिए एक कल्याणकारी योजना की घोषणा थी। अगले महीने शुरू होने वाली इस पहल के तहत, लगभग 755.83 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार को खत्म करना आजादी के बराबर है, सरकार इसी लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। हम अपनी सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों और साजिशों को हराएंगे। 15 सितंबर को, 755.83 करोड़ रुपये की लागत से नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी उपहार योजना शुरू की जाएगी।
बता दें कि तमिलनाडु की संस्कृति में यह परंपरा है कि जब भी परिवार में कोई बच्चा पैदा होता है तो उसका सगा मामा उसे सोने का उपहार देता है। थलपति विजय सरकार का कहना है कि वह खुद राज्य के हर बच्चे के ‘मामा’ की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा था कि इस रिश्ते को निभाते हुए बच्चे का स्वागत सोने की अंगूठी से करेगी। सरकार का मानना है कि इससे सरकारी अस्पतालों में लोगों का भरोसा और बढ़ेग। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी का खर्च मात्र 1,364 रुपये आता है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में यह 63,000 रुपये से ज्यादा है। ऐसे में यह योजना गरीब माताओं के लिए बड़ा सहारा बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here