Home News Posts इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोगों की मौत!

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोगों की मौत!

0
506

नइ दिल्ली। इंडोनेशिया के तट पर शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई इमारतें हिलती हुई नजर आईं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई। इस तेजी का भूकंप काफी शत्तिशाली माना जाता है और इससे इमारतों को भारी नुकसान हुआ। इस भूकंप के कारण 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने आशंका जताई कि भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भूकंप शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। रिपोर्टों के अनुसार, 20 लोगों की मौत हो चुकी है, छह लोग घायल हैं और दो लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। हमारा ध्यान मलबे के नीचे दबे पीड़ितों को खोजने पर केंद्रित होगा।ष् शुक्रवार को भारत में भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, इनकी तीव्रता बेहद कम थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here