Home News Posts मेजर जनरल भुवनचंद खण्डरी को लोकसभा में दी श्रद्धांजलि

मेजर जनरल भुवनचंद खण्डरी को लोकसभा में दी श्रद्धांजलि

0
67

नई दिल्ली/देहरादून। लोक सभा में सदन ने सबके श्रद्धेय, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़वाल लोक सभा के पूर्व सांसद मेजर जनरल (स्व.) भुवन चंद्र खंडूरी को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज लोक सभा में सदन अध्यक्ष ओम विड़ला ने सबके श्रद्धेय, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़वाल लोक सभा के पूर्व सांसद मेजर जनरल (स्व.) भुवन चंद्र खंडूरी को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एक गौरवशाली सैन्य अफसर के रूप में उन्होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी। उन्होंने वर्षो तक सदन में गढ़वाल लोक सभा का नेर्तत्व भी किया। उन्होने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने अपने अनुशासित जीवन, बेदाग सार्वजनिक आचरण और जनसेवा के प्रति समर्पण से राजनीति में आर्दर्श स्थापित किए। उत्तराखंड के विकास और गढ़वाल की जनता के हितों के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि जिस गढ़वाल संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने वर्षो तक क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, आज उसी पावन भूमि का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। उनके आदर्श, उनकी कार्यश्ौली और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here