Home News Posts उत्तराखंड दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

0
202

हरिद्वार। सड़क हादसे मेंं देर रात दो तेज रफ्तार बाइकों के आमने—सामने टक्कर हो जाने से जहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दोे लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की—कलियर मार्ग स्थित बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग के समीप का है। यहंा दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने—सामने की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा—तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10.45 बजे दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार से आमने—सामने आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गंगनहर पटरी मार्ग पर चीख—पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली और पिरान कलियर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। इनमें से एक बाइक पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी थी, जबकि दूसरी बाइक बिना नंबर प्लेट के मिली। हादसे के बाद घटनास्थल के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें सड़क पर हादसे की भयावह तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हादसे में मृत तीनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त, घायलों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here