Home News Posts उत्तराखंड कार—बाइक की टक्कर में दो युवकाें की मौत

कार—बाइक की टक्कर में दो युवकाें की मौत

0
29
  • दोनों वाहनों में लगी भीषण आग, कार चालक फरार

उधमसिंहनगर। सड़क दुर्घटना में आज सुबह कार और बाइक की आमने—सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहनों में आग लग गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया है। वही हादसे के बाद कार चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।
सड़क हादसे का यह मामला सितारगंज—टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह घटित हुआ है। यहंा बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने—सामने की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दोनों घायल युवकों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद टैक्सी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी कार सीएनजी से संचालित थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सीएनजी सिस्टम माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here