देहरादून। पुलिस ने चोरी की कार के साथ दो भाईयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुर कला निवासी नुरूलहक ने रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी टवेरा कार घर के बाहर खडी की थी लेकिन जब वह थोडी देर बाद वापस आया तो उसकी कार अपने स्थान से गायब थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चैकिंग अभियान शुरू कर दी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक टवेरा कार को रूकने का इशारा किया तो वह कार को तेजी से भगा ले गये।
पुलिस ने पीछा कर उनको थोडी दूरी पर ही घेर लिया। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर वाहन के कागजात मांगे तो कागजात नहीं दिखा सके। कडी पूछताछ में उन्होंने कार को हरिपुर से चोरी करना स्वीकार किया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सागर थापा पुत्र राजू थापा व अमन थापा पुत्र राजू थापा निवासी नवोदय नगर सिडकुल हरिद्वार व गंगा चौधरी पुत्र गोपी चोधरी निवासी नवोदय नगर सिडकुल बताया।




