देहरादून। जज के पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने के आरोपो के बीच एसएसपी देहरादून ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जज के पिता के साथ मारपीट की घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया जा रहा है की घटना के तीन दिन बाद भी धारा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में पुलिस की कार्यश्ौली पर सवाल उठने के बाद यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा चौकी इंचार्ज विनीता चौहान को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है, किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




