इगास पर्व की छुट्टी सोमवार को

0
524

देहरादून। उत्तराखंड में इगास पर्व की 15 नवंबर यानी सोमवार को छुट्टी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से 14 नवंबर इगास पर्व का अवकाश घोषित किया गया था लेकिन उस रविवार होने की वजह से अब अवकाश सोमवार को दिया जा रहा है।
उत्तराखण्ड में छठ पर्व के लिए सार्वजनिक किए जाने के बाद इगास पर्व के लिए भी छुट्टी की मांग उठ रही थी। सोशल मीडिया में भी इन दिनों अपने उत्तराखण्ड के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश देने का मुद्दा जोरशोर से उठाया जा रहा था। जिसके बाद बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पर्व की भांति ही इगास पर्व की छुट्टी की घोषणा ट्वीटर के माध्यम से की थी। जिसका आज नोटिफिकेशन भी जारी हो गया। हालांकि पहले छुट्टी 14 नवंबर रविवार की घोषित की गई थी लेकिन अब नोटिफिकेशन के अनुसार छुट्टी सोमवार को होगी। बैंक, कोषागार, उप कोषागार को छोड़कर बाकी सभी का सार्वजनिक अवकाश होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here