Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, पांच की मौत

कार खाई में गिरी, पांच की मौत

0
36

नैनीताल। सड़क हादसे में आज दोपहर एक कार के खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकालकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब दो बजे सेनेटोरियम— रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पूर्व एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। दुर्घटना में 5 व्यक्तियों (2 पुरुष, 2 महिलाएं एवं 1 बच्चा)’ की मृत्यु होना प्रकाश में आया है, सभी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी 5 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है।
मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा’, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त एवं विस्तृत विवरण प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के नाम भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा, सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल, वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल, रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल व चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here