Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस ने हर वर्ग, जाति व धर्म का सम्मान कियाः रावत

कांग्रेस ने हर वर्ग, जाति व धर्म का सम्मान कियाः रावत

0
656

उक्रांद के पौड़ी जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

देहरादून। चुनावी दौर में राष्ट्रीय पार्टियों से नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदलने के दौर में आज राज्य के क्षेत्रीय दल उक्रांद के पौड़ी जिलाध्यक्ष सहित कुछ कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
आज कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की उपस्थिति में उत्तराखण्ड क्रांन्ति दल के पौड़ी जिले के अध्यक्ष मनमोहन पंत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मनमोहन पंत एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ—साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार—तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेे हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि मनमोहन पंत एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुड़ने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उत्तराखण्ड क्रांति दल के पौडी जिले के अध्यक्ष मनमोहन पन्त, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुकसाल, जिला उपाध्यक्ष संजय ढौंडियाल, जिला महामंत्री दीपक रावत, दरवान सिंह रावत, पाबौ ब्लाक अध्यक्ष आशीष राणा, संदीप रावत, जय सिंह, ब्लाक सचिव मनदीप रौथान, ब्लाक अध्यक्ष कोट वीरेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिह, जगत सिह, वीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह सोनू, सुरेन्द्र सिह, अमित ध्यानी, अनूप कुमार, अभिषेक कुमार, सुभम गुलशन, विनीत, प्रदीप ध्यानी, हिमांशु बिष्ट, पवन बिष्ट, धीरेन्द्र डंगवाल आदि प्रमुख थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि शीघ्र ही पौड़ी में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एवं भाजपा के 400 से अधिक कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here