Home News Posts उत्तराखंड 10 लाख की स्मैक सहित तीन दबोचे

10 लाख की स्मैक सहित तीन दबोचे

0
27

हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से करीब दस लाख रूपये की स्मैक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के अलग—अलग स्थानों पर कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आये हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सभी स्थानो पर चैकिंग अभियान चला दिया। जिसके फलस्वरुप कोतवाली मंगलौर क्षेत्र मे अलग—अलग 3 नशे के सौदागरो को धर दबोचा गया जिनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम सईद अहमद पुत्र सुल्तान अहमद निवासी मौहल्ला कटहेडा कस्बा मंगलौर हरिद्वार, मुनीर पुत्र रियासत निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर व सलमान पुत्र खुर्शीद निवासी पिरान कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार बताया। पुलिस के अनुसार इनके पास से हुई बरामद स्म्ौक की कीमत करीब दस लाख रूपये बतायी जा रही है।
बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here