Home News Posts उत्तराखंड तीन नशा तस्कर दबोचे, लाखों की स्मैक व शराब बरामद

तीन नशा तस्कर दबोचे, लाखों की स्मैक व शराब बरामद

0
15
  • आरोपियों में से एक पूर्व में भी कई मामलो में जा चुका है जेल

    देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग—अलग थाना क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से लाखों की स्मैक व चार पेटी शराब बरामद की है।
    जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा टोल प्लाजा लच्छीवाला, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान आरोपी बबलू साहनी पुत्र स्व. सुशील साहनी को 10.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग तीन लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व समय में भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। वहीं दूसरे मामले में डोईवाला पुलिस द्वारा एयरपोर्ट तिराहा जॉलीग्रांट में चेकिंग के दौरान आरोपी अंकुर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार को 2 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
    वहीं बीती रात थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लेबर चौक के पास से आरोपी जीवन थापा को 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनोंं आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here