Home News Posts केदारधाम में सक्रिय जेबकतरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

केदारधाम में सक्रिय जेबकतरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

0
15
  • कई पर्स, दस्तावेज व नगदी बरामद

    रूद्रप्रयाग। केदारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी मात्र कुछ ही दिन हुए है लेकिन जेबकतरों यहंा अपनी कारगुजारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी सक्रियता दिखाते हुए जेबकतरें गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से श्रद्धालुओ के कई पर्स, दस्तावेज व नगदी बरामद कर ली है।
    जानकारी के अनुसार बीते रोज चौकी केदारनाथ पुलिस को सूचना मिली कि घोड़ापड़ाव के पास कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं, जो यात्रियों का सामान चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार (दोनों निवासी लुधियाना, पंजाब) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न यात्रियों के आधार कार्ड और एटीएम कार्ड। गुजरात निवासी यात्रियों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वोटर आईडी कार्ड। चोरी किए गए पर्स और हैंडबैग, कुल 5,450 रुपये की नगदी और एक रेलवे टिकट (लुधियाना से ऋषिकेश) बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। ये लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों या दर्शन की लाइनों में यात्रियों के पीछे खड़े हो जाते थे। शातिर तरीका अपनाते हुए आरोपी सन्नी कुमार (जिसका हाथ टूटा हुआ है) यात्रियों के पीछे खड़ा रहता था ताकि कोई उस पर शक न करे, और इसी बीच वे यात्रियों के बैग या जेब से कीमती सामान निकाल देते थे। गिरोह के अन्य सदस्य चोरी का सामान लेकर तुरन्त मौके से निकल जाते थे। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here