Home News Posts उत्तराखंड कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत

0
22

उधमसिंहनगर। सड़क दुर्घटना में देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियों कार के स्कूटी से टकरा जाने से तीन दोस्तों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क हादसे का यह मामला हल्द्वानी के पास टांडा जंगल क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के पंतनगर क्षेत्र से जुड़े तीन दोस्त—अनिकेत (20), आकाश (24) और रोहन (22) बीती शाम एक शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। बताया जा रहा है कि शादी से लौटकर वे सुरक्षित पंतनगर पहुंच गए थे, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है। इसी कारण तीनों दोस्त देर रात करीब 12 बजे दोबारा स्कूटी से हल्द्वानी के लिए निकल पड़े। जब तीनों युवक संजय नगर से करीब 2 किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा आमने—सामने की टक्कर के कारण हुआ है। स्कॉर्पियो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। अपने बेटों के शव देखकर परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here