April 3, 2026“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरी क्षेत्रों को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश के शहरों, कस्बों और नगरों में स्वच्छता की एक नई संस्कृति विकसित हुई है।अमृत योजना के माध्यम से शहरों में जल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और हरित क्षेत्रों के विकास की दिशा में भी अनेक कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के माध्यम से देशभर के शहरों को आधुनिक, सुविधायुक्त और भविष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों का स्वयं का घर होने का सपना साकार हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा अन्य क्षेत्रों में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, ओडीएफ अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया है। कूड़ा वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना भी की गई है। हरित और स्वस्थ देहरादून के निर्माण के लिए शहर में 35 पार्कों का निर्माण कराया गया है। केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित शहर का सबसे बड़ा पार्क विकसित किया गया है। वीर बलिदानियों की स्मृति में विशेष स्मृति पार्कों के माध्यम से 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र विकसित किया गया है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जलभराव वाले चिन्हित स्थानों पर रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वां स्थान प्राप्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। इससे आवागमन और तेज होगा। इन संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देहरादून को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शामिल करने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है।पिछले एक वर्ष में नगर निगम देहरादून द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम ने राजस्व संग्रहण को लगभग 52 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 73 करोड़ रुपये तक पहुंचाया है, जिससे राजस्व में 40 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां लगभग 190 से 200 वाहन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे थे, आज उनकी संख्या बढ़कर लगभग 300 हो गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न हो, यह राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है। सरकारी और निगम की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करना नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस पर सक्रिय कार्रवाई की अपेक्षा की। उन्होंने जनता से देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रामसिंह कैड़ा, खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, नगर आयुक्त देहरादून श्रीमती नमामि बंसल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
April 3, 2026देहरादून। छात्र दिव्यांशु की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत के नेतृत्व में आशा रोहडी पहुंचे जहां पर उन्होंने धरना देकर मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की।बीते दिनों प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत बिधौली में दो छात्र गुटों के आपसी टकराव के चलते छात्र दिव्यांशु की मौत हो गयी थी। इस मामले मेें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये। जबकि अन्य मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रोष व्यक्त करते हुए दून कूच का ऐलान किया था। आज प्रातः पुलिस ने टिकैत के आने से पूर्व ही आशा रोहडी क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगा दी थी। सुबह ग्यारह बजे राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनको वहीं रोक दिया। इस दौरान पुलिस व किसानों में तीखी नोंक झोंक भी हुई। इस दौरान दून से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता पंकज क्षेत्री भी अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंचे और राकेश टिकैत के समर्थन में वही धरने पर बैठ गये। इस दौरान राकेश टिकैत ने मांग की है कि दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कडी से कडी सजा दिलाने के लिए वह हरसम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दिव्यांशु जाटराणा के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग भी रखी। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। देर सांय तक राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ धरने पर डटे रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होती है तो वह शनिवार को दून के लिए कूच करेंगे जिसके लिए उनको किसी प्रकार के भी प्रयास करने पडें वह हर हाल में दून पहुंचेंगे।राकेश टिकैत का कहना है कि जिस तरह से दिव्यांशु जाटराणा की छात्रों के गुट ने मिलकर हत्या कर दी इससे अन्य छात्रों में भी असुरक्षा के भाव पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में बढ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं से वह चितिंत हैं।
April 3, 2026इंडोर बैडमिंटन हॉल लिए डीएम ने जिला खनन न्यास से रू0 62.67 लाख की धनराशि जारी देहरादून। जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की गई है। राज्य में प्रथमबार दिव्यांगजनों की मांग एवं उनकी विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में उनके उपयोगार्थ एक आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों इंडोर बैडमिंटन हॉल निर्माण हेतु भूमि चयनित करते हुए 02 किश्तों में 62.67 लाख की राशि प्रदान की गई है जिसमें नगर निगम ऋषिकेश को प्रथम किस्त 25.41 लाख धनराशि पूर्व में जारी कर दी गई है शेष धनराशि 37.26 का अनुमोदित की कर दी गई है।जिला प्रशासन की इस पहल से जहां मेधावी दिव्यांगजन खिलाडियों हेतु इंडोर बैडमिंटन हॉल की सुविधा मिलेगी वहीं प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सकेंगी तथा राज्य, राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे। जिलाधिकारी के इस प्रसाय से ऐसे सितारे जो बहुत कुछ कर सकते हैं किन्तु सुविधओं के आभाव में कुछ नही कर पा रहें हैं उनको अब इस आधुनिक बैडमिंटन हॉल में अपना हुनर दिखाते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने का मौका मिलेगा।जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों हेतु इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए Urgent Need Basis पर जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) मद के अंतर्गत पूर्व में रू0 25.41 लाख की धनराशि स्वीकृत एवं निर्गत की जा चुकी है। उक्त धनराशि नगर निगम, ऋषिकेश को चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, जिस पर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। इसी क्रम में नगर निगम, ऋषिकेश द्वारा प्रस्तुत संशोधित आंगणन के अनुसार अब इस परियोजना की कुल लागत रू0 62.67 लाख आंकी गई है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्रस्तुत शेष रू0 37.26 लाख की अतिरिक्त धनराशि की मांग पर डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकता में है। यह इंडोर बैडमिंटन हॉल न केवल उनके शारीरिक विकास एवं स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से जोड़ने का कार्य भी करेगा। जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि परियोजना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो, जिससे दिव्यांगजनों को शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिल सके।
April 3, 2026केंद्र से लेकर यूपी और उत्तराखंड जैसे राज्यों की सत्ता से एक दशक से बाहर रहने वाली कांग्रेस जिसके बारे में यह कहा जाता था कि कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता है उसे कोई हरा सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। इस सत्य को हम बीते कुछ सालों में चरितार्थ होते देख रहे हैं। लगातार चुनावी असफलताओं ने उन खाटी कांग्रेसी नेताओं को भी आसहज कर दिया है जो पूरे जीवन सिर्फ कांग्रेस के लिए समर्पित रहे। उत्तराखंड में लगातार लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में पराजय का मुंह देखने वाली कांग्रेस 2027 में हर हाल में अपनी जीत का दावा करने वाली पार्टी के नेताओं के बीच अभी से जिस तरह से नाराजगी और वर्चस्व की जंग देखी जा रही है उसे लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं। जबकि चुनाव अभी बहुत दूर है। बीते दिनों दिल्ली में भाजपा के आधा दर्जन नेताओं द्वारा कांग्रेस की सदस्यता लेने पर समझा तो यह है जा रहा था कि कांग्रेस ने अभी से भाजपा पर बढ़त बनाना शुरू कर दिया है और इसमें कोई संदेह भी नहीं था कांग्रेस द्वारा ओवर की पहली ही बाल पर छक्का मारने जैसी इस घटना ने भाजपा को भी बहुत हद तक असहज कर दिया था लेकिन इसके साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा 15 दिनों के अर्जित अवकाश पर जाने और पार्टी के राजनीतिक आयोजनों से विरत रहने की घोषणा ने सभी को चौंका दिया था। हरीश रावत के इस अवकाश की घोषणा का कारण सार्वजनिक हो चुका है। रामनगर के जाने—माने नेता संजय नेगी को कांग्रेस में शामिल न किया जाना हरीश रावत को इतना नागवार गुजरा कि अब इसे लेकर पार्टी के तमाम नेता आमने—सामने खुलकर आ चुके हैं। धारचूला विधायक हरीश धामी ने हरीश रावत की उपेक्षा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां तक कह दिया है कि उन्हें विधायकी छोड़ना पड़े तो वह इसके लिए भी तैयार है लेकिन हरीश रावत का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने डा. हरक सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग आज पार्टी को नसीहत कर रहे हैं कि किसी एक केे आने—जाने से क्या प्रभाव पड़ता है उन्हें 2016 का अपना इतिहास भी देखना चाहिए जब वह अपनी ही सरकार से बगावत कर भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए थे। धामी ने उन सभी लोगों को आढे हाथ लेते हुए सांफ कहा है कि अगर वह हरीश रावत को दरकिनार करके 2027 में सत्ता हासिल कर लेंगे तो वह किसी मुगालते में न रहे। भले ही हरीश रावत के नेतृत्व में उन्हें नये क्षेत्रीय दल का गठन करना पड़े। उन्होंने कहा है कि हरीश रावत ने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस को समर्पित कर रखी है उनकी पार्टी निष्ठा पर सवाल उठाने वाले अपने गिरेबान में झांक के देखें। चुनाव पूर्व पार्टी के अंदर उठने वाले इन बगावती सुरों से यह साफ हो गया है कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भले ही कितने भी फूंक कर कदम रखकर और कांग्रेस नेताओं को एकजुट रखने का प्रयास कर ले लेकिन कांग्रेस के अंदर इस अंर्तकलह से निपटना सबसे कठिन चुनौती है। रंजीत रावत जिनकी हरीश रावत के साथ लंबे समय से अदावत चल रही है के दबाव में संजय नेगी को कांग्रेस में शामिल करने से रोके जाने का यह मुद्दा इतना तूल पकड़ चुका है कि इससे रामनगर की सीट ही नहीं बल्कि कई अन्य सीटों के नतीजे भी प्रभावित हो रहने की संभावनाएं हैं क्योंकि भाजपा संजय नेगी को अपने पाले में खींचने की जुगत में है।
April 3, 2026व्यवसायिक सिलेण्त्रंडर वितरण के लिए नई एसओपी जारी राज्य को मिला व्यवसायिक सिलेंडरों का अतिरिक्त कोटा देहरादून जनपद को सर्वाधिक 31 प्रतिशत का आवंटन देहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गईई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी के लिए अतिरिक्त कोटा प्राप्त हुआ है।सचिव स्वरूप ने बताया कि संशोधित एसओपी में विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों की दैनिक आवश्यकता को निर्धारित किया गया है। होटल एवं रिजार्ट जैसे पर्यटन आधारित प्रतिष्ठानों के लिए 1500 सिलेण्डर और रेस्टोरेंट व ढाबों के लिए 2000 सिलेण्डर निर्धारित किए गए हैं, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। सरकारी एवं सरकार द्वारा नियंत्रित गेस्ट हाउसों के लिए 300 सिलेण्डर आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, पेइंग गेस्ट सुविधा वाले छात्रावासों व होम-स्टे एवं स्वयं सहायता समूहों के प्रतिष्ठानों के लिए 200-200 सिलेण्डर निर्धारित किए गए हैं।सचिव आनंद स्वरूप ने बताया कि जनपदवार कोटा भी गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप निर्धारित कर दिया गया। देहरादून को 31 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक आवंटन दिया गया है, जबकि हरिद्वार एवं नैनीताल को 13-13 प्रतिशत आवंटन निर्धारित किया गया है। उधमसिंह नगर को 9 प्रतिशत, चमोली को 6 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग को 5 प्रतिशत आवंटन दिया गया है। टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी एवं अल्मोड़ा को 4-4 प्रतिशत, पिथौरागढ़ को 3 प्रतिशत व बागेश्वर एवं चम्पावत को 2-2 प्रतिशत आवंटन दिया गया है।
April 3, 2026मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट देहरादून। प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।बता दें कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर भी जारी है। देहरादून सहित प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के तापमान में वृ( दर्ज की गई है। लेकिन प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊं चाईई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। प्रदेश के बाकी पर्वतीय जिलों एवं हरिद्वार जिले में गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।