Home News Posts उत्तराखंड खाई में कार गिरने से दो की मौत, दो गम्भीर

खाई में कार गिरने से दो की मौत, दो गम्भीर

0
77



पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर मृतको व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार हादसा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में हुआ। आज सुबह बंगापानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार उमरगड़ा के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को काफी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि हादसे में दो लोग तुरंत मौत के मुंह में चले गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान के लिए अभी जांच जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार उमरगड़ा के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here