Home News Posts उत्तराखंड `मतभेद’ दूर करने की ‘कवायद’

`मतभेद’ दूर करने की ‘कवायद’

0
267
  • विधायक अरविंद पांडे के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
  • अरविंद पांडे इन दिनों राजनीति की मुख्य धारा से है अलग-थलग

देहरादून। सभी प्रमुख दलों ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी दल अंदरूनी नाराजगी को दूर करने की कवायद में लग गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गदरपुर में विधायक अरविंद पांडे के आवास पर उनसे मुलाकात को राजनीति के विशेषज्ञ नाराजगी दूर करने की कवायत मान रहे है। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच लंबी और अहम बैठक हुई। भाजपा की माने तो बैठक के दौरान संगठनात्मक मुद्दों, स्थानीय राजनीतिक हालात और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने पर चर्चा हुई।
वहीं दूसरी ओर राजनीति के विशेषज्ञ मानते है कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके अरविंद पांडे ने सरकार को परेशान कर रखा है। विधायक अरविंद पांडे पिछले कुछ समय से सरकार के कामकाज को लेकर असहज नजर आ रहे थे। कानून व्यवस्था, स्थानीय विकास और क्षेत्रीय मुद्दों पर उन्होंने समय-समय पर अपनी नाराजगी सार्वजनिक रूप से जाहिर की है। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष का सीधे उनके निवास पर पहुंचना विशेष महत्व रखता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व 2027 से पहले किसी भी प्रकार की अंदरूनी असहमति या मतभेद को समाप्त करना चाहता है। पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं और किसी भी प्रकार की खटपट को संवाद के माध्यम से सुलझाया जाएगा। ऐसे समय में जब विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, भाजपा अपने संगठन को मजबूत और एकजुट रखने की रणनीति पर काम करती दिखाई दे रही है।


भूमि विवाद में फंसा है विधायक परिवार
गौरतलब पिछले कुछ दिनों से गदरपुर विधायक अरविंद पांडे सरकार और संगठन में अलग-थलग पड़े हुए हैं, उन्हें धामी सरकार पार्ट-2 में मंत्री पद नहीं मिला। उधर 20 जनवरी को बाजपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाईई देवानंद पांडे सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। इसमें गांव बहादुरगंज निवासी संजय बंसल ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनकी गांव मुंडिया पिस्तौर में जमीन है। उन्होंने आपसी रजामंदी से मझरा बक्श निवासी एक व्यक्ति को जमीन काम करने और देखभाल के लिए दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here