- इलेक्ट्रानिक उपकरणों सहित भारी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्र बरामद
देहरादून। फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड बनाने वाले जन सेवा केन्द्र पर एसटीएफ ने छापा मारकर वहां से एक को गिरफ्तार कर भारी संख्या में फर्जी कागजात जब्त किये।
मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आर.बी. चमोला के दिशा—निर्देश में निरीक्षक विकास चौधरी, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के नेतृत्व में एसटीएफ टीम के द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प में फर्जी तरीके से बनाये जा रहे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मार्कशीट के अवैध कारोबार में सम्मलित एक जन सेवा केन्द्र को थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में सीज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ टीम द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद उधमसिंहनगर स्थित गंगवार जन सेवा केन्द्र में छापामारी की कार्यवाही की गयी, जन सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर में फर्जी तरीके से मार्कशीट बनाते हुये 01 व्यक्ति चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचौरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि वह यह जन सेवा केन्द्र पिछले एक साल से चला रहा है, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र सिडकुल के नजदीक होने तथा अत्यन्त भीड़—भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी राज्यों से आकर कई लोग सिडकुल में नौकरी करने हेतु रहने लगे है। सिडकुल में प्राथमिकता उत्तराखण्ड राज्य के लोगों को नौकरी में रखने की होती है तो बाहरी राज्यों से आये लोग यहां का आधार कार्ड एवं मार्कशीट बनवाने आते रहते है। उसके द्वारा बताया गया कि वह एक प्रौग्राम एप्लीकेशन के जरिये कस्टमर की फोटो लेकर कस्टमर द्वारा बताये गये नाम व पते को एडिट उसका आधार कार्ड प्रिंट निकालकर मुंह मांगे दोमों पर दे देता है। दुकान की तलाशी लेने पर 55 प्लास्टिक के पैन कार्ड, 42 आधार कार्ड तथा 09 मार्कशीटे बरामद की गयी। उसके जन सेवा केन्द्र से भारी मात्रा में आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद हुये है, जिनको चैक करने पर सभी आधार कार्ड में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पते अंकित होना पाया गया, जिनसे चेतन द्वारा कूटरचित किया जाना था। उसके विरूद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया तथा फर्जी तरीके से चल रहे गंगवार जन सेवा केन्द्र को सील किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उससे पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि बाहरी राज्यों के व्यक्ति उत्तराखण्ड में आकर अपने आधार कार्ड में अपना नाम पता परिवर्तित करावा कर उत्तराखण्ड राज्य का आधार कार्ड बनवाकर यहां फर्जी तरीके से सिडकुल में नौकरी कर रहे है।




