Home News Posts उत्तराखंड इनोवा कार में लगी भीषण आग

इनोवा कार में लगी भीषण आग

0
162

नैनीताल। सड़क किनारे खड़ी इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा—तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के रामपुर रोड के पास सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इनोवा कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की है। वे रामपुर रोड वैध के यहां जाने के दौरान कार को सड़क किनारे पार्क कर चले गए थे। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here