देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से गौरव पांडेय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गौरव पांडेय ने नितिन नवीन को उनके महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर गौरव पांडेय ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब नितिन नवीन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री थे, तब उनके साथ युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में कार्य करने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े दायित्व पर पहुँचने के बाद भी नितिन नवीन की सादगी, अपनापन और सहज व्यवहार आज भी वैसा ही है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग और विशेष बनाता है। इस मौके पर बाबा जगेश्वर से प्रार्थना की गई कि वे नितिन नवीन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें और वे संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूती प्रदान करते रहें।




