अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक बस के खाई में गिर जाने से जहंा 7 लोगों की मौत हो गयी वही कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसआरडीएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतको को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में सामने आया है। यहंा भिकियासैंण के शिलापनी इलाके में एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में 17 से 18 लोग सवार होना बताये जा रहे है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। स्थानीय ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि द्वाराहाट—भिकियासैंणख्रबासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस आज सुबह लगभग 8 बजे भिकियासैंण से करीब 4 किलोमीटर आगे शीलापानी (विनायक क्षेत्र) में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 से 7 लोगों के मरने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग को अवगत कराया गया। मौके पर उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार एवं उप निरीक्षक भतरौंजखान संजय जोशी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। इसके साथ ही एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण—विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।




