Home News Posts उत्तराखंड हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोग नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोग नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार

0
252

देहरादून। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोगों को नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे लोगों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि में विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों जिशान पुत्र जाहिद को पुरानी ड्रिग्री कॉलेज रोड कॉलोनी के पास डाकपत्थर से 9.38 ग्राम स्मैक के साथ, निसार पुत्र जमील को स्थान कुल्हाल पुल से भुरेसाह की मजार की ओर करीब 100 मीटर आगे से 01 किलो 40 ग्राम डोडा पाउडर के साथ एवं फरमान पुत्र फारुक को आसन बैराज से कुंजा जाने वाले रास्ते पर 10.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के आधार पर तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग—अलग मुकदमें दर्ज किये गये। गिरफ्तार फरमान कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कोतवाली विकासनगर पर चोरी, लूट, मादक पदार्थो की तस्करी, गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग 01 दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। फरमान पूर्व में मादक पदार्थोे की तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान निसार का भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here