Home News Posts उत्तराखंड एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग, सिपाही घायल

एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग, सिपाही घायल

0
210

हल्द्वानी। खन्स्यू क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया समेत एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल सिपाही को तत्काल कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। एसएसपी ने घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की।पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं हमलावरों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here