गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत

0
306




नई दिल्ली। गोवा के उत्तरी हिस्से में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया, जब एक फेमस नाइट क्लब में अचानक आग भड़क उठी। देर रात पार्टी कर रहे लोगों के बीच मची अफरा-तफरी ने कुछ ही मिनटों में खौफनाक रूप ले लिया। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक आग की शुरुआत रसोई क्षेत्र में हुए सिलेंडर ब्लास्ट से हुई, जिसने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि ज्यादातर मृतक नाइट क्लब के किचन स्टाफ थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों में तीन से चार पर्यटक भी थे, जो वहां उस समय मौजूद थे। सावंत के अनुसार, 23 मृतकों में से तीन लोग जलने से जबकि बाकी की मौत दम घुटने के कारण हुई।
इस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि नॉर्थ गोवा में आग से हुई जनहानि बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर लिखा कि गोवा के अरपोरा में लगा हादसा अत्यंत दुखद है। पीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री से बात कर घटना की जानकारी ली है और राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here