Home News Posts एसएसपी के निर्देश पर मुनि की रेती पुलिस का सघन चैकिंग अभियान...

एसएसपी के निर्देश पर मुनि की रेती पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी

0
149

टिहरी। एसएसपी के निर्देश में मुनि की रेती पुलिस ने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के दिशा—निर्देशन में जनपद में सुरक्षा एवं कानून—व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा तपोवन क्षेत्र में होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं आदि में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत स्थित तपोवन क्षेत्र के कुल 25 होटल, धर्मशालाओं एवं गेस्ट हाउस में सघन चेकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस ने ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) का सत्यापन। आगंतुकों के आने का कारण, ठहरने की अवधि एवं गंतव्य की जानकारी संकलित की गयी। होटल गेस्ट हाउस में रूके व्यक्तियों के वाहनों का विवरण लेकर वाहन सत्यापन किया गया। सुरक्षा मानको व स्थानीय रजिस्टरों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। होटल संचालकों को आवश्यका दिशा—निर्देश देकर संदिग्ध गतिविधियो पर तुरंत सूचना देने हेतु अवगत कराया गया। टिहरी पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here