Home News Posts उत्तराखंड जिओ टावर से लाखों का 5जी बीबीयू बॉक्स चोरी, दो गिरफ्तार

जिओ टावर से लाखों का 5जी बीबीयू बॉक्स चोरी, दो गिरफ्तार

0
254

हरिद्वार। जिओ टावर से लाखों रूपये के 5जी बीबीयू बाक्स चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया बाक्स भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कंपनी टेलीकास्ट प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन प्रदीप कुमार निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया गया था कि 3 दिसम्बर की रात सुभाष नगर में स्थित जिओ टावर से 5जी बीबीयू बॉक्स जिसकी कीमत करीब 2,84,500 रूपये है, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरी के खुलासे के लिए दौड़भाग कर रही पुलिस टीम ने पड़ताल के दौरान देर रात प्रकाश में आए 2 संदिग्धो को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम विशाल पुत्र बबलू निवासी ग्राम सुखपुर थाना मंन्सूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश व समीर पुत्र हनीफ निवासी नवल थाना मंन्सूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here