Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर—बाइक भिड़ंत, दो की मौत

ट्रैक्टर—बाइक भिड़ंत, दो की मौत

0
156

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में देर रात खनन से भरे एक टै्रक्टर व बाइक की भिंड़त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
मामला लक्सर—रुड़की मार्ग पर हुसैनपुर मंदिर के पास का है। जहंा बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खनन सामग्री से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मेहताब गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक नवीन ट्रॉली के पहिए के नीचे दब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत रुड़की अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय रुड़की भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पीपली गांव निवासी नवीन ट्रैक्टर ट्रॉली में मजदूरी का काम करता था और सोनाली नदी से खनन सामग्री लेकर लौट रहा था। जैनपुर निवासी मेहताब अपनी मोटरसाइकिल से लक्सर की ओर जा रहा था। हुसैनपुर के पास दोनों वाहनों की आमने—सामने भिड़ंत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here