Home News Posts उत्तराखंड पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत दो गम्भीर घायल

पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत दो गम्भीर घायल

0
298



देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर रेस्क्यू करते हुए मृतक व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून से सूचना मिली कि कालसी डैम के पास एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन में कुल 3 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से दो व्यक्ति नरेश पुत्र फकीरा, उम्र 28 वर्ष, ग्राम बाला व सुनील पुत्र रमेश, उम्र 26 वर्ष, ग्राम मिन्डाल घायल अवस्था में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में पड़े हुए है जिन्हेे सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीसरा व्यक्ति गोविंदा पुत्र जवाहर सिंह, उम्र 28 वर्ष, ग्राम जगथान, वाहन के नीचे फंसा हुआ मिला, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। जिस पर एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से मृतक का शव निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here