Home News Posts उत्तराखंड मेडिकल स्टोर में छापेमारी, एक गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर में छापेमारी, एक गिरफ्तार

0
324


6288 नशीले कैप्सूल बरामद
मेडिकल स्टोर स्वामी फरार, तलाश जारी

पौड़ी। नशीले कैप्सूल के धंधे में लिप्त एक मेडिकल स्टोर में छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 6288 नशीले कैप्सूल बरामद किये गये है। हालांकि इस मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोटद्वार की सीआईयू/एएनटीएफ पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में छापेमारी अभियान संचालित किया गया। छापेमारी के दौरान डॉ. सूरज,निवासी कोटद्वार के मेडिकल स्टोर से कुल 6288 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। अरुण कंडवाल जो कि मेडिकल स्टोर में डॉ. सूरज के साथ कार्य करता है जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही मुख्य आरोपी (मेडिकल संचालक) की तलाशी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। नशीले कैप्सूलों की अवैध बिक्री एवं भंडारण के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन कैप्सूलों को कोटद्वार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बेचने का कार्य करता है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here