Home News Posts उत्तराखंड दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 8 पेटी अंग्रेजी शराब व 6 पेटी बीयर...

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 8 पेटी अंग्रेजी शराब व 6 पेटी बीयर बरामद

0
142


देहरादून। पहाड़ो में तस्करी कर ले जायी जा रही शराब सहित पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 8 पेटी अंग्रेजी शराब, 6 पेटी बीयर व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को मसूरी से केम्प्टी फॉल की ओर जा रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो उसमे बैठे दो लोग सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें रखी 8 पेटी अंग्रेजी शराब व 6 पेटी बीयर बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अनुराग पुत्र मनोज कुमार निवासी मोहल्ला निरंजनपुर लक्सर हरिद्वार व निखिल पुत्र रामू निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here