Home News Posts उत्तराखंड 100 एकड़ में तैयार होगा भव्य सनातन महापीठः बाबा हठयोगी

100 एकड़ में तैयार होगा भव्य सनातन महापीठः बाबा हठयोगी

0
202
  • 21 नवंबर को भव्य कार्यक्रम

हरिद्वार। तीर्थ सेवा न्यास का निर्माण 100 एकड़ भूमि पर लगभग 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जो भविष्य में सनातन संस्कृति और अध्यात्म का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
यह बात आज एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बाबा हठयोगी जी महाराज ने कही। उन्होने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सनातन का दायरा लगातार सीमित होता जा रहा है और कई तरह की व्याधियाँ सामने हैं। ऐसे में सनातन की रक्षा, संरक्षण और विश्व पटल पर इसके सशक्त प्रस्तुतीकरण के उद्देश्य से सनातन महापीठ की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को दिव्यता और भव्यता के साथ उद्घोषणा एवं शिला पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।
बताया कि यह कार्यक्रम भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम में संपन्न होगा, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से आए संत, विद्वान और प्रतिनिधि शामिल होंगे। तीर्थाचार्य राम विशाल दास ने जानकारी दी कि इस विशाल परिसर में विश्व का पहला सनातन संसद भवन बनाया जाएगा। यहाँ सभी सनातनियों को ट्टसांसद’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा और उनकी सहमति से धर्मादेश लागू किए जाएंगे। परिसर में पारंपरिक शिक्षा और संस्कारों के संरक्षण हेतु गुरुकुल, वेदाश्रम, और सभी महापुरुषों एवं ऋषिख्रमुनियों की प्रतिमाओं व चित्रों की स्थापना भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here