हरिद्वार। तंबाकू,बीडी,सिगरेट के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। इसके साथ ही गोदाम मालिक का 24 वर्षीय पुत्र आग में झुलसने से गंभीर घायल हो गया जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
घटना रात दो बजे की बताई गई है जब पश्चिमी अम्बर तालाब स्थित बीड़ी,सिगरेट एवं तम्बाकू के गोदाम में अचानक से आग लग गई। गोदाम स्वामी रजनीश कुमार पुत्र धीरज कुमार और उनका 24 वर्षीय पुत्र कुणाल पुत्र रजनीश पुंडीर जो कि गोदाम में ही निवास करते हैं वह आग में फंस गए। शोर शराबा सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल कुणाल को पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर रास्ता एवं गली संकरी होने के कारण बड़ा फायर टैंकर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रहा था तत्काल ही मिनी हाई प्रेशर टेंडर को मौके पर बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका और एक कमरे को जलने से भी बचा लिया।




